*थानाध्यक्ष भान प्रताप सिंह के नेतृत्व में हत्या से संबंधित चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी. दुबे*

 *97210 711 75*

 *थानाध्यक्ष भान प्रताप सिंह के नेतृत्व में हत्या से संबंधित चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार*

 बस्ती 22 दिसंबर 24.

 अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष कलवारी  भानु प्रताप सिंह तथा पुलिस टीम ने  21 दिसंबर 24 को देर शाम थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में विवाद में हुई हत्या से संबंधित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस टीम ने आरोपियों को सुबह 11:20 पर लगभग धंनौआ चौराहा से  रफ्तार कर  अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा।

 यहां बताते चलें कि मृतक सुभाष तथा आरोपियों के बीच कल शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था । इसमें आरोपियों द्वारा  सुभाष को बुरी तरह मारा पीटा गया।  जिसमें जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुभाष की मृत्यु हो गई । वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने  सुभाष को मृत घोषित कर दिया था।

 इसके संबंध में थाना कलवारी पर मृतक की पत्नी के तहरीर पर  मुकदमा संख्या 296/ 2024, धारा 103(1), 110,115(2 ), 352,351 (2 ) BNS पंजीकृत था।

 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर  थानाध्यक्ष कलवारी को कार्यवाही के बारे में निर्देशित किया गया था।

 आरोपियों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल यादव, हेड कांस्टेबल विकास सिंह,राजेश सिंह,राजन कुमार तथा कांस्टेबल विनीत यादव शामिल रहे।

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।







































Popular posts
*"ऑपरेशन साथ-साथ" के तहत टूटते परिवारों को जोड़ा गया*
Image
*थाना नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 08 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*
Image
*अनियमितताओ एवं लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 16 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित*
Image
थाना मितौली पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को चोरी किए गए 10,000 रु0 बरामद किया गया गिरफ्तार*
Image
*परिवहन विभाग द्वारा नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई, बिना फिटनेस, ओवरलोड़, बकाया टैक्स मिलने पर 4 वाहनो को सीज, अन्य के किए गए चालान*
Image