नगर आयुक्त के निर्देशन में सरकारी भूमि हुई कब्जा मुक्त*

नगर आयुक्त के निर्देशन में  सरकारी भूमि हुई कब्जा मुक्त*

"कलाम द ग्रेट न्यूज  / ब्यूरो चीफ अखिलेश निगम*

लखनऊ l शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह केनिर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्जा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।अभी तक करोड़ों रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।मण्डलायुक्त  लखनऊ मण्डल एवं इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त के द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने के अभियान के क्रम में  पंकज श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त के द्वारा गठित टीम द्वारा ग्राम-उत्तरधौना, तहसील व जिला-लखनऊ में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने हेतु बड़ी कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही नगर निगम द्वारा मौके पर जाकर की गयी।प्रभारी अधिकारी, संपत्ति  संजय यादव व तहसीलदार नगर निगम अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध करायी गयी टीम ने उक्त कार्यवाही की। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार  राजेन्द्र कुमार व रत्नेश कुमार द्वारा किया गया जिसमें नगर निगम लेखपाल  आलोक यादव, विनोद वर्मा,  आशुतोष व  कविता तिवारी तथा थाना-बी0बी0डी0 द्वारा उपलब्ध करायी गयी पुलिस बल व नगर निगम के प्रवर्तन दल के सहयोग से बड़े पैमाने पर अस्थाई अवैध कब्जों से सरकारी भूमि को मौके पर जे0सी0बी0 मशीन की सहायता से अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया।ग्राम उत्तरधौना, तहसील व जिला लखनऊ की अतिक्रमणमुक्त भूमि खसरा संख्या-01, 02 व 03 पशुचर व पुरानी परती क्षेत्रफल 0.500 हे0 भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराते समय स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया किन्तु शांतिपूर्ण ढंग से कार्यवाही सम्पादित कर दी गयी। उक्त कार्यवाही से कुल 0.500 हे0 बेशकीमती भूमि अवैध कब्जों से मुक्त करायी गयी।

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।

















Popular posts
बजाज चीनी मिल रुधौली ने किया वर्ष 2023 2024 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान प्रारंभ*
Image
*थाना नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 08 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*
Image
चाइनीज मांझा की चपेट में आने से कान्स्टेबल शाहरुख हसन की मृत्यु हो गई। जिला अधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस शाहजहांपुर नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी गण ने शाहजहांपुर जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
Image
कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत ,पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में NSG कमांडो और प्रयागराज पुलिस द्वारा बालसन चौराहे, प्रयागराज में एक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया।
Image
मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी, साइड पर नही दिखते है मनरेगा मजदूर।
Image