*कलाम द ग्रेट न्यूज रिपोर्टर रीता देवी*
*जनपद बाराबंकी**दिनांक 01.12.2024*
*थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दम्पति एक साथ रहने को हुए राजी-*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में समस्त थानों/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा वैवाहिक विवादों को माननीय न्यायालय के बाहर ही त्वरित निस्तारण करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.12.2024 को पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी काउंसलिंग की गई। दोनों पक्षों द्वारा सम्बन्धों में सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से सुलह समझौता किया गया। दोनों पक्षों द्वारा एक- दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी बातों को भुलाकर आगामी जीवन को एक-दूसरे के प्रति समर्पित होकर सुखमय,शांति पूर्वक बिताने का संकल्प लिया गया। थानाध्यक्ष जहांगीराबाद श्री अभय कुमार द्वारा दम्पति को आगामी सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयीं। काउंसलिंग पुलिस टीम में व0उ0नि0 अशोक कुमार वर्मा व महिला कांस्टेबल अंतिमा थाना जहांगीराबाद का विशेष योगदान रहा।
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆