*फेक न्यूज एवं साइबर अपराध के विरुद्ध उ0प्र0 पुलिस के अभियान में “डिजिटल वॉरियर” के रूप में युवाओं की भागीदारी व मिशन शक्ति फेज- 05 के सम्बन्ध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा भगवान देवी पाटन शाह बालिका इंटर कॉलेज कस्बा रामनगर में किया गया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन-*

 *जनपद बाराबंकी* *दिनांक- 21/01/2025*

*फेक न्यूज एवं साइबर अपराध के विरुद्ध उ0प्र0 पुलिस के अभियान में “डिजिटल वॉरियर” के रूप में युवाओं की भागीदारी व मिशन शक्ति फेज- 05 के सम्बन्ध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा भगवान देवी पाटन शाह बालिका इंटर कॉलेज कस्बा रामनगर में किया गया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन-*

"कलाम द ग्रेट न्यूज / रिपोर्टर रीता देवी"

                  आज दिनांक 21.01.2025 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा भगवान देवी पाटन शाह बालिका इंटर कॉलेज कस्बा रामनगर में उ0प्र0 पुलिस के अभियान *“डिजिटल वॉरियर”* व *“मिशन शक्ति फेज- 05”* के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेक न्यूज के खण्डन, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता एवं पुलिस के सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किए जाने के लिए युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं कॉलेज के छात्रों को उ0प्र0 पुलिस का "डिजिटल वॉरियर" बनाए जाने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। छात्रों को साइबर क्राइम एवं फेक न्यूज़ को रिपोर्ट करने, सामाजिक दायरे में फेक न्यूज़ एवं साइबर अपराध के प्रति अपने परिवारीजनों एवं मित्रों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं/बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध के सम्बन्ध में जागरुक कर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रामनगर मय टीम मौजूद रहे।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।