*शीत ऋतु के दृष्टिगत रैनबसेरों में व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 निकले फील्ड पर लिया की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा*

*शीत ऋतु के दृष्टिगत रैनबसेरों में व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 निकले फील्ड पर लिया की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा*

*किया लक्ष्मण मेला मैदान, ज़ियामऊ व परिवर्तन चौक स्थित रैनबसेरे का निरीक्षण, किया की गई व्यवस्थाओ का मुआयना*

*रैनबसेरों में आश्रित लोगो से किया संवाद, ली व्यवस्थाओ के सम्बंध में उनसे राय*

"कलाम द ग्रेट न्यूज / ब्यूरो चीफ अखिलेश निगम"

 लखनऊ*

जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 के द्वारा लखनऊ शहर के लक्ष्मण मेला मैदान, जियामऊ व परिवर्तन चौक स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया किया गया। निरीक्षण में समस्त रैन बसेरे में की जा रही व्यवस्थाओं को देखा गया। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त साफ सफाई पाई गई। साथ ही अवगत कराया गया कि किसी भी रैन बसेरे में कोई भी अव्यवस्था को बर्दाश नही किया जाएगा और संचालको को निर्देश दिया कि जो भी लोग अभी भी सड़को पर सो रहे है उनको रैन बसेरों में लाने की भी ज़िम्मेदारी उनकी है। साथ ही सभी रैन बसेरों  के सम्बंधित सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह अपने आस पास के क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करे के कोई व्यक्ति सड़क पर तो नही सो रहा है। सड़क पर सोने वाले लोगो को रात में ही रैन बसेरों में पहुचाने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जोनवार वाहनों/ई रिक्शा के द्वारा शाम के समय से रात्रि भर भ्रमणशील रहते हुए लोगो को रैन बसेरों में शिफ्ट कराया जाए। 

        जिलाधिकारी ने बताया कि अगर रैन बसेरे में कंबलों की कमी है तो वह सम्बंधित अपर नगर मजिस्ट्रेटों से सम्पर्क कर के और कम्बल प्राप्त कर सकते है। 

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण में रैन बसेरों को निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :- 

1) जियामऊ:- रैन बसेरे के केयर टेकर द्वारा बताया गया कि इस समय इस रैन बसेरे में लगभग 40 निराश्रित व्यक्ति ठहरे हुए है। उक्त रैनबसेरे में लोगो के ठहरने के लिए 2 ब्लाक बनाए गए है। उक्त रैनबसेरे में पुरुष व महिलाओ के ठहरने की अलग अलग व्यवस्था की गई है।  निरीक्षण के दौरान उक्त रैनबसेरे में पर्याप्त मात्रा में साफ सफाई पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा रैनबसेरों में आश्रित लोगो से संवाद किया गया, आश्रितों द्वारा बताया गया कि रात्रि के समय उनको भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 

3) लक्ष्मण मेला मैदान व परिवर्तन चौक स्थित अस्थाई रैन बसेरा:- जिलाधिकारी द्वारा लक्ष्मण मेला मैदान व परिवर्तन चौक स्थित अस्थाई रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उक्त रैनबसेरे में पर्याप्त साफ सफाई पाई गई। उक्त के साथ ही दोनों रैनबसेरो में अलाव की व्यवस्था भी पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा आश्रित लोगों से संवाद करके की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गईं। 

उक्त निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी  (वि/रा.), अपर नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।