"कलाम द ग्रेट न्यूज उत्तर प्रदेश सम्पादक जय शंकर यादव "
लखनऊ।
आज दिनांक 15.01.2025 को पूर्व निर्धारित सफाई कर्मचारियों के समस्त संगठनों की बैठक नगर निगम लखनऊ के सामने झंडी वाला पार्क में आहूत की गयी।
जिसमें नगर निगम लखनऊ द्वारा सफाई कार्य में किये जा रहे ठेका प्रथा के द्वारा रेमकी कंपनी एवं लायन सिक्योरिटी गार्ड को सफाई व्यवस्था दिये जाने के विरोध में नगर निगम लखनऊ के समस्त जोनों में कार्यरत सुपरवाईजर, बीट इंचार्ज व सफाई कर्मचारी व सफाई संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बैठक की।
बैठक में मुख्य रूप से सफाई कार्य में लाये जा रहे ठेका प्रथा को तत्काल समाप्त किये जाने का निर्णय लिया गया और सफाई कर्मचारियों के रिक्त सृजित पदों पर नियमित भर्ती शहर की जनसंख्या के आधार पर की जाय। विभाग में पूर्व से लम्बित मृतक आश्रितों की पत्रावली पर कार्यवाही कर नियुक्ति की जाय।
सफाई कार्य में बांग्लादेशियों के द्वारा कराये जा रहे सफाई कार्य को तत्काल बन्द कराया जाये और संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाय व मृतक आश्रित का लाभ दिया जाय।
नगर निगम लखनऊ में कार्यरत बीट इंचार्ज व सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाय।
इसी क्रम में आगामी 17 जनवरी 2025 दोपहर 02ः00 बजे जो भी साथी आज किसी कारणवश अनुपस्थित थे पुनः बैठक कर उसी दिन नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से क्रमशः श्री राजेन्द्र वाल्मीकि, श्री नरेश वाल्मीकि, श्री अशोक कुमार वाल्मीकि, श्री कमल वाल्मीकि, संतोष कुमार वाल्मीकि, श्री रवि चैधरी, श्री नंदू वाल्मीकि, श्री राहुल कुमार वाल्मीकि, श्री रूपेश वाल्मीकि (पिन्टू), श्री अनिल वाल्मीकि, श्री अरूण वाल्मीकि, श्री राम औतार, श्री अनूप वाल्मीकि, श्री रामकुमार बागी, श्री राजेश वाल्मीकि, श्री शत्रोहन वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी बैठक की अध्यक्षता श्री जगदीश अटल जी के द्वारा की गयी एवं उक्त जानकारी राहुल कुमार वाल्मीकि जी द्वारा दी गयी।
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆