नगर निगम से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*

नगर निगम से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*

"कलाम द ग्रेट न्यूज / ब्यूरो चीफ अखिलेश निगम"

लखनऊ l नगर निगम में दिसम्बर, 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह द्वारा पुष्प एवं मालाएं प्रदान करते हुए अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रन्थ, नगर निगम का प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई की गयी  आनन्द कुमार सिंह, अधीक्षक, केन्द्रीयित सेवा,शबनम श्रीवास्तव, प्रथम श्रेणी लिपिक, मुख्य विभाग (अधि.), मेवा लाल, बेलदार, कर विभाग, जोन-1 ,राजू पुत्र  बाबू लाल, सफाई कर्मी, कक्ष समिति-02, रवि शंकर पुत्र राम प्रसाद, सफाई कर्मी, कक्ष समिति-03 ,सुन्दर पुत्र  कल्लू, सफाई कर्मी, कक्ष समिति-09, गंगा पुत्र पुत्तू, सफाई कर्मी, कक्ष समिति-10, गीता पुत्री/पत्नी शंकर, सफाई कर्मी, कक्ष समिति-02 ,शीला पुत्री  राम प्रसाद, सफाई कर्मी, कक्ष समिति-03 ,राकेश पुत्र  मोहन लाल, सफाई कर्मी, कक्ष समिति-03

कार्यक्रम में नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त  ललित कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारीपी.के. श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी  नंद राम कुरील उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त केन्द्रीयित सेवा के अधीक्षक आनन्द कुमार सिंह को अर्जित अवकाश का नगदीकरण तथा अन्य कर्मचारियों को पेंशन पासबुक प्रदान की गयी व कर्मचारियों के उपादान (ग्रेच्युटी) तथा अर्जित अवकाश नगदीकरण का भुगतान इनके खातो में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से किया गया है। साथ ही भविष्य निधि का भुगतान हेतु भुगतान आदेश सम्बन्धित कर्मचारियों को प्राप्त करा दिया गया है।कार्यक्रम में कर्मचारी प्रतिनिधिगण  सै. कैसर रज़ा,  आनन्द वर्मा,  शमील एखलाक,  नरेश बाल्मीकि,  राहुल कनौजिया तथा कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारीजन भी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा नगर निगम लखनऊ में प्रदान की गयी सेवाओं पर आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवानैवृत्तिक लाभ की धनराशि का भुगतान व पेंशन बुक प्रदान किये जाने के सराहनीय कार्य पर आभार प्रकट किया गया।

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।


















Popular posts
बजाज चीनी मिल रुधौली ने किया वर्ष 2023 2024 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान प्रारंभ*
Image
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत महिलाओं एवम बालिकाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान*
Image
कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत ,पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में NSG कमांडो और प्रयागराज पुलिस द्वारा बालसन चौराहे, प्रयागराज में एक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया।
Image
मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी, साइड पर नही दिखते है मनरेगा मजदूर।
Image
*समाजसेवी सुदामा की जनहित याचिका के क्रम में जल्द हटेगा टोल*
Image