पतंजलि देश में संस्कारयुक्त शिक्षा की क्रान्ति लाना चाहती है - डॉ. नवीन योगी*

पतंजलि देश में संस्कारयुक्त शिक्षा की क्रान्ति लाना चाहती है - डॉ. नवीन योगी*

"कलाम द ग्रेट न्यूज / वरिष्ठ पत्रकार जी.पी.दूबे""

बस्ती, 6 जनवरी।

हरिद्वार में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड की बैठक से लौटे विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव एवं पतंजलि योग समिति बस्ती के संरक्षक प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने बैठक के निर्णयों की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि भारतीय शिक्षा बोर्ड, भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से पतंजलि पूरे देश में संस्कारयुक्त शिक्षा की क्रान्ति लाना चाहती है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए योग कक्षाओं और पदाधिकारियों के माध्यम से सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ. सिंह ने कहा कि भारत स्वाभिमान न्यास, अपनी स्थापना से ही देश में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और वैदिक संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर क्रियाशील है। इस ट्रस्ट की स्थापना लोगों को स्वस्थ और निरोग रखने के उद्देश्य से की गई थी, जो अब फलीभूत होती नजर आ रही है।

उन्होंने बताया कि भारत स्वाभिमान न्यास को 5 जनवरी 2009 को दिल्ली में पंजीकृत कराया गया था। इसका उद्देश्य गरीबी, भूख, अपराध, शोषण मुक्त समाज एवं स्वच्छ भारत का निर्माण करना है।

भारतीय शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों को संस्कार और कौशल शिक्षा प्रदान करने में निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव जी निस्वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहे हैं। वह भारत के कई राज्यों में गुरुकुलों की स्थापना कर ऋषि परम्परा को पुनः स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डॉ. नवीन सिंह ने समस्त पदाधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।

















Popular posts
बजाज चीनी मिल रुधौली ने किया वर्ष 2023 2024 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान प्रारंभ*
Image
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत महिलाओं एवम बालिकाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान*
Image
कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत ,पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में NSG कमांडो और प्रयागराज पुलिस द्वारा बालसन चौराहे, प्रयागराज में एक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया।
Image
मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी, साइड पर नही दिखते है मनरेगा मजदूर।
Image
*समाजसेवी सुदामा की जनहित याचिका के क्रम में जल्द हटेगा टोल*
Image