थाना नगर, जनपद बस्ती ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
बस्ती 23 जनवरी 25.
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के निर्देशन में थाना नगर पुलिस ने 23 जनवरी 2025 को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में टीम ने धारा 170/126/135/BNS के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के नाम:
1. सुराना यादव (पुत्र स्व. श्याम लाल यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी गोटवा बाजार, थाना नगर, जनपद बस्ती)
2. पलकधारी (पुत्र केदारनाथ निषाद, उम्र 50 वर्ष, निवासी नचना, थाना नगर, जनपद बस्ती)
3. धनुषधारी (पुत्र केदारनाथ, उम्र 53 वर्ष, निवासी नचना रेहरवा, थाना नगर, जनपद बस्ती)
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. उप निरीक्षक विवेकानंद तिवारी, थाना नगर, जनपद बस्ती
2. कांस्टेबल तबरेज आलम, थाना नगर, जनपद बस्ती
थाना नगर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहना मिल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆