*ममता ट्रस्ट निरन्तर बरसा रहीं जरूरतमंदों पर सेवा-सहयता की ममता-: डॉ दिनेश शर्मा*

*ममता ट्रस्ट निरन्तर  बरसा  रहीं जरूरतमंदों पर सेवा-सहयता की ममता-: डॉ दिनेश शर्मा*         

"कलाम द ग्रेट न्यूज / ब्यूरो चीफ अखिलेश निगम लखनऊ☆ 

 नर सेवा.नारायण सेवा की अलख जगा रही ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने मिधानी ग्रुप के सहयोग से अपने स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, बैसाखी,छड़ी, कान की मशीन व कम्बल वितरण  महाअभियान की श्रंखला में आज लखनऊ के सिटी कान्वेट स्कूल, पारा में विशाल शिविर का आयोजन किया गया।

 जिसमें सैकड़ों मातृ शक्तियों, बुजुर्गों को चश्मा, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी कान की मशीन तथा हजारों की संख्या में गरीब जरूरतमंद मातृ शक्तियों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय  सांसद राज्यसभा/पूर्व उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार डा0 दिनेश शर्मा ने स्वस्थ्य शिविर की भव्यता और ट्रस्ट के नर सेवा की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट इस तरह के विशाल शिविर लगाकर सेवा का कार्य  कर जरूरतमंदों पर सेवा एवं सहायता के ममता की बारिश  निरंतर कर रहीं है, मुख्य अतिथि के कर कमलों से जरूरतमंदों को सांकेतिक वितरण कर वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेट कर अभिनंदन किया। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने नर सेवा को नारायण सेवा मानकर सदैव समाज की सेवा संकल्प को दुहराया! संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने  लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जरुरतमंदों की सदैव सेवा करने तथा दिव्यांगों को कभी भी कोई जरूरत हो तो ममता ट्रस्ट से सम्पर्क कर आपके द्वार सदैव पहुंचती है ट्रस्ट हमेशा आपके साथ है, , ! लाभार्थियों से ममता ट्रस्ट परिवार से जुड़े रहने केलिए ट्रस्ट के मिस्ड काल मोबाइल नंबर 9415071777 पर मिस काल करके जुड़ने का आह्वान किया,! भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने  ममता ट्रस्ट परिवार एवं उसके मुखिया राजीव मिश्रा के  सेवा कार्यो को अनुकरणीय बताते हुए समाज मे ऐसे कार्यो की आवश्यकता  पर बल दिया!शिविर को पार्षद रेखा सिंह, पूर्व पार्षद शिवपाल सांवरिया, पूर्व पार्षद नागेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया तथा सबने मुक्त कंठ से ट्रस्ट के अभियान की सराहना किया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव  पांडेय ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।  सिटी कॉन्वेंट स्कूल के प्रबन्धक अंकित उपाध्याय ने सभी का अभिनंदन किया!कार्यक्रम का  नियोजन और संचलन  ट्रस्ट के पदाधिकारी मोहित मिश्रा,  उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा,कोषाध्यक्ष गौरव  पांडे ने किया! ममता ट्रस्ट ने अपने एक संदेश में बताया कि स्वस्थ्य शिविर की श्रंखला सभी वार्डो तक जाएगी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से  राजीव कृष्ण त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा, , अजय दीक्षित,  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।











Popular posts
बजाज चीनी मिल रुधौली ने किया वर्ष 2023 2024 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान प्रारंभ*
Image
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत महिलाओं एवम बालिकाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान*
Image
कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत ,पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में NSG कमांडो और प्रयागराज पुलिस द्वारा बालसन चौराहे, प्रयागराज में एक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया।
Image
मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी, साइड पर नही दिखते है मनरेगा मजदूर।
Image
*समाजसेवी सुदामा की जनहित याचिका के क्रम में जल्द हटेगा टोल*
Image