"कलाम द ग्रेट"कलाम द ग्रेट उत्तर प्रदेश ब्यूरो विनोद सोनकर
कृष्ण रुक्मणी विवाह साक्षात् महादेवी संग योगीराज का मिलन- पं० आचार्य रूदनाथ मिश्र जी*
बस्ती / बस्ती में कप्तानगंज ब्लॉक के गंगापुर गांव में कथा व्यास पं० आचार्य रुद्रनाथ मिश्र जी महाराज ने कहा कि कृष्ण रुक्मणी विवाह साक्षात प्रकृति और योगीराज का मिलन है। जो भारतीय विवाह पद्धति का अनूठा संगम है। देवी रूक्मणी जगत माता है ।जिनके विवाह की कथा सुनकर प्राणी सहज ही धन्य हो जाता है। रुक्मणी प्रकृति के रूप में अवतरित थी, पर उनका दैत्य पिता एक अनाचारी के साथ विवाह करना चाहता था। जिसे देवी रुक्मणी ने इनकार करते हुए भगवान कृष्ण का वरण किया। ऐसे में यह विवाह दुराचारी और सदाचारी के बीच का सहज ही विजय संदेश है। उक्त सद विचार श्रोता भक्तों को सोमवार की शाम कप्तानगंज के गंगापुर गांव में श्रीमती सुशीला देवी एवं परमात्मा प्रसाद मिश्र दंपत्ति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के सातवे दिन कथा व्यास पं० आचार्य रुद्रनाथ मिश्र जी महाराज ने श्रोता भक्तों को कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा सुनाते हुए अमृत गंगा में डुबकियां लगवा रहे थे। कृष्ण रुक्मणी विवाह से समाज को संदेश देते कथा व्यास पं० रुद्र नाथ मिश्र जी महाराज ने कहा यदि लड़की का पिता अपने बालिका का विवाह किसी नास्तिक या अनाचारी से करना चाह रहा हो तो वहां बालिका को मर्यादित सीमा में निर्णय लेकर अपना भविष्य निर्धारित करना कोई गलत कार्य नहीं है। जैसा कि रुक्मणी ने अपने पिता के विरुद्ध स्वाविवेक आधारित निर्णय लेकर भगवान कृष्ण को अपना आराध्य बनाया था। कथा व्यास पं० आचार्य जी महाराज ने कहा कि कृष्ण रुक्मणी विवाह अपने आप में धन्य है। जो मानव और मानवता को भारतीय विवाह पद्धतियों का अनूठा उदाहरण पेश करता है। उन्होंने कहा कि कृष्ण रुक्मणी विवाह पर टिप्पणी करना महा अपराध के समान है। क्योंकि प्रकृति देवी रुक्मणी ने वहां अपने विवेक का परिचय देते हुए, एक दैत्य की जीवनसंगिनी बनने के बजाय भगवान कृष्ण को अपना पति बनाया था। पंडित आचार्य जी महाराज ने कहा कि बुधवार को ॐ विष्णु कृष्णाय नमः स्वाहा के साथ इस श्रीमद् भागवत कथा अनुष्ठान का समापन होगा। ॐ जय श्री कृष्णा।
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆