*जनपद बाराबंकी* *दिनांक-03.02.2025*

*स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पंकज हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर 05 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद चार पहिया वाहन बरामद-*

                         दिनांक 27.01.2025 को वादी प्रेमशंकर पुत्र स्व0 कालीचनण निवासी ग्राम दादरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ने थाना सफदरगंज में सूचना दी कि उनका पुत्र पंकज कुमार उम्र करीब 41 वर्ष बुकिंग पर गाड़ी लेकर जाता है। दिनांक 24.01.2025 को समय करीब 11:10 बजे अपने वाहन अर्टिगा संख्या UP32VN6387 से सवारी लेकर गोरखपुर जाने को कह कर घर से निकला था, जो वापस लौटकर नहीं आया है। उक्त सूचना पर दिनांक 27.01.2025 को गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश हेतु स्वाट/ सर्विलांस सहित टीमों का गठन किया गया। जांच से ज्ञात हुआ कि 1.प्रमोद सैनी उर्फ सैमू पुत्र स्व0 नागेश्वर, 2.राजू गौतम पुत्र भगवानदीन, 3.मो0 हसीब पुत्र मो0 रईस निवासीगण ग्राम गदिया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, 4.शुभम मिश्रा उर्फ शिंटू पुत्र राजेन्द्र मिश्रा निवासी तकरोही थाना इन्दिरानगर जनपद लखनऊ, 5.उदय प्रताप सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी शाहपुर थाना चेनारी जनपद रोहताश बिहार, 6.आशुतोष पुत्र पंकज सिंह निवासी बेरियारपुर थाना इलिया जनपद चन्दौली, 7.निकेत कुशवाहा पुत्र विजय कुशवाहा निवासी नौनापार थाना भटनी जनपद देवरिया, 8. गौरव सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी आलमचन्दपुर काशीराम आवास अकबरपुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात, 9. मो0 वसीम पुत्र मो0 यासीन निवासी काजीबेहटा थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, 10.नूरसीद पुत्र नूर मोहम्मद टियरीमछरोली थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर द्वारा उपरोक्त अर्टिगा गाड़ी गोरखपुर के लिए बुक कराकर गुमशुदा पंकज कुमार उपरोक्त की रास्ते में हत्या करके इन्दिरा नहर में शव फेंक दिया गया। जिसके आधार पर दिनांक 03.02.2025 को थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 64/2025 धारा 310(2)/311 बीएनएस पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है।

                    पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए आज दिनांक 03.02.2025 को अभियुक्तगण 1. मो0 वसीम पुत्र मो0 यासीन निवासी काली बेहटा थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, 2. निकेत कुशवाहा पुत्र विजय कुशवाहा निवासी नौनापार थाना भटनी जनपद देवरिया 3. आशुतोष कुमार पुत्र स्व0 पंकज सिंह निवासी बरियारपुर थाना झलिया जनपद चन्दौली 4. नूरसीद अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी टियरी मछरौली थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 5. गौरव सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी आलमचन्दपुर काशीराम आवास अकबरपुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को सफदरगंज चौराहा, रहरामऊ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अर्टिगा वाहन (UP 32 NH 8092 व UP 32 VN 6387) व 01 अदद कम्बल पुराना इस्तेमाली बरामद किया गया।

                  पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उदय प्रताप नामी शिक्षा संस्थान का स्टूडेन्ट है जो एम हाइट अपार्टमेन्ट, तिवारीगंज लखनऊ में किराये का मकान में रहता था और उसका रूम पार्टनर शुभम मिश्रा जोकि गाड़ी चलाने का काम करता है। उदय प्रताप का रिश्तेदार आशुतोष व आशुतोष का दोस्त निकेत दोनों अक्सर उदय से मिलने उसके रूम पर आते थे, जहां पर शुभम से जान पहचान हुई एवं अन्य अभियुक्त शुभम के मित्र हैं, जो सभी उदय के रूम पर एकत्रित होकर शराब पार्टी करते एवं साथ में घूमने जाया करते थे। अभियुक्तगण का शराब पार्टी व घूमने के खर्च में अत्याधिक व्यय होने लगा और रूपये की कमी को पूरा करने के लिए अभियुक्तगण ने योजनाबद्ध तरीके दिनांक 06.01.2025 को सुलतानपुर जाने के लिए अर्टिगा कार UP 32 NH 8092 बुक किया गया एवं जनपद रायबरेली में अर्टिगा कार लूटकर चालक को हाथ-पैर बांधकर फेंक कर चले गए, जिसके सम्बन्ध में थाना हरचन्द्रपुर जनपद रायबरेली में दिनांक 23.01.2025 को मु0अ0सं0 14/2025 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इस लूट की घटना में सफल होने पर अभियुक्तगण का मनोबल बढ़ जाने पर दिनांक- 24.01.2025 को पुनः कमता लखनऊ से एक अर्टिगा गाड़ी UP 32 VN 6387 गोरखपुर के लिए बुक किया गया जिसमें कुछ अभियुक्त बैठे गए एवं शेष अभियुक्त, अभियुक्त गौरव की अर्टिगा गाड़ी यूपी 32 एनएच 8092 से पीछा करने लगे और इन्दिरा नहर के रास्ते माती पुल के पास ड्राइवर पंकज की हत्या कर शव को नहर में फेंक कर गाड़ी लेके चले गए। *चूंकि दिनांक 30.01.2025 को अभियुक्त प्रमोद सैनी, राजू गौतम, मो0 हसीब, शुभम मिश्रा, उदय प्रताप सिंह को उपरोक्त लूट की घटना में रायबरेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।* इसलिए हम लोग डर गए और UP 32 VN 6387 गाड़ी को बेचने हेतु जैदपुर जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

1. मो0 वसीम पुत्र मो0 यासीन निवासी काली बेहटा थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी 

2. निकेत कुशवाहा पुत्र विजय कुशवाहा निवासी नौनापार थाना भटनी जनपद देवरिया 

3. आशुतोष कुमार पुत्र स्व0 पंकज सिंह निवासी बरियारपुर थाना झलिया जनपद चन्दौली 

4. नूरसीद अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी टियरी मछरौली थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 

5. गौरव सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी आलमचन्दपुर काशीराम आवास अकबरपुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात

*बरामदगी-*

02 अदद अर्टिगा वाहन (UP 32 NH 8092 व UP32VN6387) व 01 अदद कम्बल पुराना इस्तेमाली

*पुलिस टीम-*

*थाना सफदरगंज-*

1. प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज श्री सुधीर कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।

2. व0उ0नि0 यमुना प्रसाद पाण्डेय

   3.उ0नि0 ऋषभ सिंह चन्देल

4. उ0नि0 प्रवीण सिंह

5. हे0का0 रणविजय, हे0का0 पवन कुमार

6. का0 हरिकान्त, का0 चा0 शारदा प्रसाद उपाध्याय

*सर्विलांस टीम-*

1. निरीक्षक श्री बृजेश कुमार यादव प्रभारी सर्विलांस सेल 

2. उ0नि0 श्री रामाधार पटेल 

3. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा 

4. हे0का0 मजहर अहमद, हे0का0 जुबैर, 

5. हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 पवन गौतम,

6. का0 शैलेन्द्र कुमार 

*स्वाट टीम-*

1. निरीक्षक ब्रजकिशोर सिंह प्रभारी स्वाट टीम

2. उ0नि0 श्री अजय सिंह 

3. उ0नि0 श्री संजीव कुमार यादव 

4. उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन 

   5.उ0नि0 श्री मिथिलेश चौहान

6. हे0का0 बलवन्त सिंह, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज

7. हे0का0 मुकेश यादव, हे0का0 अंगद गौड, हे0का0 सत्य प्रकाश यादव

8. का0 प्रवीण शुक्ल, का0 जरनैल सिंह, का0 अभय कुमार, 

9. का0 अंकित तोमर, का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।