आईजीआरएस पोर्टल: जनशिकायत निस्तारण में बस्ती मंडल और बस्ती परिक्षेत्र को मिला प्रथम स्थान*

आईजीआरएस पोर्टल: जनशिकायत निस्तारण में बस्ती मंडल और बस्ती परिक्षेत्र को मिला प्रथम स्थान*

"कलाम द ग्रेट न्यूज / ब्यूरो चीफ जी.पी.,दूबे"

बस्ती। आईजीआरएस (आई0जी0आर0एस0) पोर्टल पर जनता की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में बस्ती मंडल और बस्ती परिक्षेत्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनवरी 2025 की मासिक रैंकिंग में आयुक्त कार्यालय, बस्ती मंडल ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि बस्ती रेंज पुलिस को भी इसी श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान मिला।

आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह के नेतृत्व में शिकायतों का पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस उपलब्धि के लिए नोडल अधिकारी अपर आयुक्त (प्रशासन) राजीव पांडेय और प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पांडेय को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लिपिक आफताब अहमद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी. के निर्देशन में बस्ती रेंज पुलिस ने भी आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और फीडबैक का 100% गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहा गया।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।



























Popular posts
*स्वाट टीम SOG और छावनी मुंडेरवा की सयुक्त टीम को मिली सफलता अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले शनि शर्मा को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।*
Image
बस्ती के युवा लेखक सुदर्शन पांडेय 'नमन' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, राज्यमंत्री महेश कुमार शुक्ला ने दिया सम्मान पत्र*
Image
*महाकुम्भ में सराहनीय सेवा कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर हुये सम्मानित!*
Image
आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दीदी श्री सुनीता सिंह की पुत्री के वैवाहिक अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
Image
लखीमपुर खीरी निघासन ढखेरवा स्टेट हाइवे पर हजरा फार्म के पास हुआ रात्रि मेभीषण सड़क हादसा।
Image