*डीएम की अध्यक्षता में तहसील हैदरगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*

 जिला सूचना कार्यालय, बाराबंकी*

*डीएम की अध्यक्षता में तहसील हैदरगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*

*अधिकारी गंभीरता से करें शिकायतों का निस्तारण : जिलाधिकारी*

*संपूर्ण समाधान दिवस में 118 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण*

--------------------

"कलाम द ग्रेट न्यूज / रिपोर्टर रीता देवी"

बाराबंकी, 15 फरवरी। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील हैदरगढ़ में सम्पूर्ण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ मुo शम्स तरबेज खाँ के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं का निस्तारण गंभीरता के साथ किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शिक़ायत कर्ताओं से सहजता से बात करें और स्थलीय निरीक्षण कर  गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण करते समय अधिकारी शिकायत कर्ताओं से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करके इस बात को भी सुनिश्चित कर ले कि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिली है या नहीं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि भूमि सम्बन्धी मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने एक फरियादी श्रीमती सोनी सिंह का राशनकार्ड तत्काल निर्गत करवाया। आवास, पेंशन, चकमार्ग व रास्ते, नाली की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। खतौनी में नाम आदि की त्रुटियों को सही करने के निर्देश भी दिए।

जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 530 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 118 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

 तहसील हैदरगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 260 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 36 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इसी क्रम तहसील फतेहपुर में उपजिलाधिकारी श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 23  प्रकरणो का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील सिरौलीगौसपुर में उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

तहसील रामनगर में उपजिलाधिकारी श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 16 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में  उप जिलाधिकारी श्री विवेकशील यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 84 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 17 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील रामसनेहीघाट में उपजिलाधिकारी श्री राम आसरे वर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

*6 माह से राशन कार्ड के लिये महिला लगा रही थी चक्कर, डीएम के निर्देश पर एक घंटे में ही बन गया राशन कार्ड*

बाराबंकी, शनिवार को तहसील हैदरगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में लाही टिकरा निवासी श्रीमती सोनी सिंह पत्नी उमेश सिंह, राशन कार्ड से सम्बंधित शिकायती पत्र लेकर आई थी। उसने जिलाधिकारी को बताया कि सितंबर 2024 में राशन कार्ड के लिये प्रार्थना पत्र दिया था और अक्टूबर 2024 में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कागज़ात भी मुहैय्या कराया उसके बाद भी उसका राशन कार्ड अबतक नहीं बन पाया, वह राशन कार्ड की समस्या को लेकर अधिकारियों के यहाँ बार-बार चक्कर लगाती रही परन्तु उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिस पर जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल राशन कार्ड बनवाने के लिये निर्देशित किया। डीएम के निर्देश के क्रम में महज एक घंटे में ही महिला का पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बन गया और उसकी डिजिटल प्रति महिला को उपलब्ध  करा दी गई।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

Electronic media and print media

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।