बोर्ड परीक्षार्थियों को संभावित प्रश्नों को हल करने के टिप्स बता रहे निशुल्क शिक्षक राजेंद्र उपाध्याय।
"कलाम द ग्रेट न्यूज / उत्तर प्रदेश ब्यूरो विनोद सोनकर"
बस्ती। जिले में एक वैज्ञानिक उन्नतशील किसान के रूप में तेज धावक की भूमिका निभा रहे आधा दर्जन से भी अधिक कृषि पुरस्कार सम्मानों के विजेता राजेंद्र उपाध्याय के दैनिक मिशन में शैक्षिक निशुल्क शिक्षण कार्य भी जुड़ा हुआ है। श्री उपाध्याय जीविकोपार्जन हेतु प्रतिदिन अपने खेती के कार्यों में समय देते हैं और दोपहर बाद उनका स्वैच्छिक निशुल्क शिक्षण अभियान किसी न किसी माध्यमिक विद्यालय में हुआ करता है। वनस्पति विज्ञान एवं हिंदी दो विषयों से स्नातकोत्तर डिग्री धारक राजेंद्र का जनपद बस्ती सहित प्रदेश के अन्य जिलों के लगभग पांच दर्जन से भी अधिक इंटर कॉलेज में उनका धारा प्रवाह हिंदी और जीव विज्ञान विषय पर अध्यापन चलता रहता है। दो दशक से भी अधिक समय से स्वैच्छिक शिक्षक के रूप में विद्यादान करते हुए वह अपने मानवीय नैतिक दायित्व को सामाजिक हित से जोड़ रहे हैं। बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेठा गांव निवासी राजेंद्र उपाध्याय प्रगतिशील किसान के साथ-साथ शैक्षिक प्रवक्ता भी हैं जो रोज सुबह रोजी-रोटी हेतु अपने खेतों की फसलों के सेहत पर ध्यान देते हैं और दोपहर के बाद का समय क्रमबद्ध रूप से अनेकों इंटर कॉलेज में शैक्षिक निशुल्क शिक्षक के रूप में विद्यादान करते हैं, पूरे शैक्षिक सत्र भर श्री उपाध्याय का अध्यापन मिशन दिनचर्या बनकर सामने आती है। इधर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षार्थियों को केंद्रित कर राजेंद्र अनेकों विद्यालयों के हाई स्कूल एवं इंटर के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा हेतु हिंदी एवं जीव विज्ञान विषय से संबंधित टिप्स की जानकारी दे रहे हैं। परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्नों को संपूर्ण पाठ्यक्रम से जोड़ते हुए वह छात्र-छात्राओं को प्रश्नों के हाल का नितांत सरल फार्मूला कंठस्थ कर रहे हैं। हिंदी विषय में व्याकरण से लेकर संस्कृत काव्यशास्त्र के अलावा विलोम, मुहावरा, वाक्य प्रयोग और समानार्थी शब्दों के साथ-साथ पर्यायवाची पर अपनी व्याख्या पेश करते हुए लेखन एवं कवियों के साहित्यिक परिचय उनकी कृतियां कविता ऑन एवं गद्य पद्य की संदर्भ सहित व्याख्या के गुण बता रहे हैं। लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के साथ पूरे हिंदी पाठ्यक्रम के विषय संयोजन एवं प्रबंधन पर उत्तरों की भूमिका रेखांकित कर रहे हैं। ऐसे ही जीव विज्ञान विषय के संपूर्ण पाठ्यक्रमों के संभावित प्रश्नों के संचित उत्तरमाला पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को अपनी मेधा से उत्साह वर्धन कर रहे हैं।
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
Electronic media and print media
उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆