धर्म महा भाग सहदेव दुबे ने तिलकपुर शिव मंदिर पर चढ़ाया छप्पन भोग का महाप्रसाद*

धर्म महा भाग सहदेव दुबे ने तिलकपुर शिव मंदिर पर चढ़ाया छप्पन भोग का महाप्रसाद*

उत्तर प्रदेश ब्यूरो विनोद सोनकर "

 गोटवा बस्ती। अपने साधुवादी आचरण से समाज एवं राष्ट्र को आध्यात्मिक ऊर्जा दे रहे धर्मध्वज सहदेव प्रसाद दुबे लोक कल्याण हेतु नित नए नए धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठानों का आयोजन कर रहे है। उसी कड़ी में बीते महाशिवरात्रि की अर्धरात्रि मेला में तिलकपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर पर धर्मप्राण सहदेव दुबे ने विद्वान आचार्यों के यंत्र-मंत्र विधान प्रणित  छप्पन भोग पकवान बाबा जागेश्वर नाथ को समर्पित किया और भोले बाबा  से करबद्ध विनती करते हुए छप्पन भोग के मिष्ठान मेवा और फल को स्वीकारने की शिवलिंग समक्ष वंदना आराधना की। भगवान आशुतोष के मौन स्वीकारोक्ति  और ग्रहण उपरांत छप्पन भोग का प्रसाद वहां उपस्थित बाबा जागेश्वर नाथ के शिव भक्तों में बांटा गया। घंटे घड़ियाल और आचार्यों के शंख ध्वनि जयघोष बीच बाबा जागेश्वर नाथ को अर्पित छप्पन भोग का प्रसाद पाकर वहां उपस्थित भक्तजनों के हर्ष का ठिकाना ना रहा। लोग अपने को भाग्यशाली और धन्य मानते हुए महाशिवरात्रि पर्व पर साक्षात शिवलिंग को समर्पित उस महाप्रसाद से तृप्त होकर आयोजक सहदेव दुबे एवं उनके समिति के सदस्यो के  पुण्यात्मा सोच की सराहना करते नहीं थक रहे थे।कार्यक्रम का आयोजन बाबा जागेश्वर नाथ धाम समिति द्वारा किया गया था। जिसमें जय अंबे दुर्गा कीर्तन मंडली दुबौली दुबे के पदाधिकारी और सदस्यगण ओमकार मिश्र,शिवनाथ चौबे, प्रेमनाथ निषाद,उमेश मिश्रा पत्रकार, राम प्रकाश, दिग्विजय चौबे, प्रधान सच्चिदानंद मिश्र, शिवम मिश्र, विष्णु मिश्र, श्री राम मिश्र, चंदन मिश्र, शशांक मिश्र, आदि ने बाबा जागेश्वर नाथ से छप्पन भोग को स्वीकारने और उसे भक्तों को महाप्रसाद के रूप में वितरित करने का अनुरोध किया। छप्पन भोग प्रसाद से प्रसन्न होकर भगवान शिव  ने उसे भक्तों में वितरित करने का मौन आदेश दिया।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

Electronic media and print media

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।