बाढ़ से निजात दिलाने की दुर्गापुरवा निवासियों ने सिंचाई विभाग को सौंपा ज्ञापन।

बाढ़ से निजात दिलाने की दुर्गापुरवा निवासियों ने सिंचाई विभाग को सौंपा ज्ञापन।

"कलाम द ग्रेट न्यूज / ब्यूरो चीफ हरजीत यादव"

निघासन खीरी *

निघासन क्षेत्र में हर वर्ष आई बाढ़ से ग्रसित दुर्गापुरवा, नंदापुरवा,शिवलाल पुरवा, जैसे आदि गांव में आई बाढ़ से  किसानों की फसलें नष्ट हो जाती है। इस मामले को लेकर दुर्गापुरवा निवासी उत्तम कुमार मौर्य ने ऑनलाइन शिकायत सिंचाई विभाग को दर्ज कराई थी जिसके सिंचाई विभाग शारदा नगर नहर के जेई दिलीप कुमार दुर्गापुरवा किसानों के बीच आकर बाढ़ आने की समस्याएं सुनी। वही भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री नंदकिशोर आर्या व निघासन ब्लॉक महामंत्री ओमप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में सिंचाई विभाग शारदा नगर नहर के जेई दिलीप कुमार को भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया संगठन के लेटर पैड पर लिखित ज्ञापन दिया गया। जिसमें किसानों ने मांग की अनेक गांव में आने वाली बाढ़ को समय रहते रोका जाए। ज्ञापन देने शामिल हुए दुर्गापुरवा निवासी उत्तम कुमार मौर्य,ओमप्रकाश मौर्य,शिवभगवान मौर्य,एडवोकेट रमेश कुमार मौर्य, अमर सिंह वर्मा, रमेश कुमार मौर्य, संतकुमार मौर्य, सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने मांग पाए सौंपा।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

Electronic media and print media

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।