थाना वाल्टरगंज पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
"कलाम द ग्रेट न्यूज / ब्यूरो चीफ जी.पी.दूबे"
बस्ती, 10 मार्च 2025
थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामप्रकाश पुत्र द्वारिका प्रसाद (उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम भादी मंझरिया, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती) को पड़िया भीटिया मार्ग से 40 पाउच अवैध देशी शराब (ब्रांड- बन्टी बबली) के साथ पकड़ा।
गिरफ्तारी आज दोपहर करीब 3:15 बजे की गई। आरोपी के खिलाफ थाना वाल्टरगंज में मु.अ.सं. 49/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: रामप्रकाश पुत्र द्वारिका प्रसाद
निवास: ग्राम भादी मंझरिया, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती
उम्र: करीब 46 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
40 पाउच अवैध देशी शराब (ब्रांड: बन्टी बबली)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. थानाध्यक्ष: उमाशंकर त्रिपाठी
2. हेड कांस्टेबल: लखीचन्द गुप्ता
3. हेड कांस्टेबल: धीरेन्द्र यादव।
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
Electronic media and print media
उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆