क्रिकेट विवाद में हत्या: फरार चल रहे दो अभियुक्त बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़े*
बस्ती, 29 अप्रैल 2025।
थाना नगर क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया निषाद गांव में क्रिकेट खेल के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को राजामूर्ति तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना नगर के थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों नामजद अभियुक्त – अरबीलाल और विनोद, पुत्रगण राजू निषाद, निवासी फुलवरिया निषाद, थाना नगर, जनपद बस्ती को धर दबोचा।
घटना का विवरण
यह घटना 27 अप्रैल 2025 की है जब गांव में क्रिकेट खेलते समय राज पुत्र रामसजन का विवाद अभियुक्तों से हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर अरबीलाल और विनोद ने राज के पिता रामसजन पुत्र मुन्नर के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान रामसजन बेहोश हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद से दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 88/25 धारा 115(2)/352/103(1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी में
थानाध्यक्ष: देवेन्द्र सिंह
हे0का0: महेन्द्र यादव
का0: अरविन्द पटेल
का0: मंजीत यादव
शामिल रहे।
बस्ती पुलिस की तत्परता से इस गंभीर अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
Electronic media and print media
उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆