बस्ती: जमीन और नाली विवाद में 11 लोग गिरफ्तार, वाल्टरगंज पुलिस ने की कार्रवाई"
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में जमीन और नाली को लेकर चल रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।
कैसे भड़का विवाद?
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन और नाली के अधिकार को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि एक पक्ष ने जबरन कब्जे की कोशिश की, जिससे दूसरे पक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया। मामला गरमाने पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 170/126/135 भा0ना0सु0सं0 (B.N.S.S.) के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार लोगों की सूची
गिरफ्तार लोगों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल है-
1. साकर अली (57)
2. जाकिर हुसैन (53)
3. मोहम्मद नासिर (30)
4. साकिर अली (55)
5. बाकर हुसैन (59)
6. मोहम्मद सहबाज (20)
7. रासिद खान (23)
8. अमीना खातून (48)
9. कुलसुम (22)
10. सितारूनिशा (52)
11. बद्री (50)
पुलिस अधीक्षक का निर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक राधेश्याम त्रिपाठी
2. कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव
3. महिला कांस्टेबल पूजा सिंह
4. महिला कांस्टेबल जानवी सिंह
पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न ले। शांति भंग करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆